स्वदेशी संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत
.
सीहोर| स्वदेशी जागरण मंच और केट के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही स्वदेशी संकल्प यात्रा रविवार को सीहोर पहुंची। यह यात्रा नागपुर से शुरू हुई थी। सीहोर में यात्रा की शुरुआत तहसील चौराहा से हुई। यात्रा को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, अजय जैन और केट जिला अध्यक्ष अंबर जैन ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा तहसील चौराहा से कोतवाली चौराहा तक निकाली गई। इसमें स्वदेशी वस्तुओं की सूची का वितरण किया गया। व्यापारी और कार्यकर्ता ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को समृद्ध बनाओ’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में केट और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोतवाली चौराहे पर मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुषेंद्र शर्मा ने स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य, आवश्यकता और प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वदेशी संकल्प भी दिलवाया। यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच से मनोज यादव, हुकुम सिंह ठाकुर, प्रदीप सेंगर, संजय सक्सेना मौजूद रहे। केट सीहोर से शील जैन, सुनील जैन, सुदीप लोवनिया, राजकुमार जैन, अजय जैन, सतीश धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा आगे कालापीपल की ओर रवाना हो गई।