Former India star Yuvraj Singh on Friday apologised for making a casteist remark against Yuzvendra Chahal during an instagram chat, | चहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर युवराज ने माफी मांगी, कहा- अनजाने में मेरी बातों से दुख पहुंचा तो माफ कर दें

Former India star Yuvraj Singh on Friday apologised for making a casteist remark against Yuzvendra Chahal during an instagram chat, | चहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर युवराज ने माफी मांगी, कहा- अनजाने में मेरी बातों से दुख पहुंचा तो माफ कर दें


  • युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी
  • हिसार में उनके खिलाफ एक वकील ने थाने में शिकायत की थी, इसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर माफी मांगी

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 05:13 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर शुक्रवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा- मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया। मुझे इसका दुख है। 

युवराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं। मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं। मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था।’’

युवी ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’’ 

चहल के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी

युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही ट्विटर पर ‘युवराज सिंह माफी मांगो’ ट्रेंड होने लगा था।

हिसार में युवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई

इसी बीच हिसार में एक वकील ने युवराज के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने ट्वीटर पर अपना माफीनामा जारी कर दिया। 





Source link