U19 World Cup 2026: क्रिकेट का इतिहास उठाकर देखें तो कई भाइयों की जोड़ी ने अपने-अपने देश के लिए सालों तक क्रिकेट खेला और खूब नाम कमाया. इनमें भारत के इरफान और यूसुफ पठान, ऑस्ट्रेलिया के जुड़वा स्टीव और मार्क वॉ जैसे नाम हैं, लेकिन क्या कभी आपसे सुना है कि एक ही टीम में तीन सगे भाई एक साथ खेले? इस सवाल का जवाब शायद आपके पास ना हो, क्योंकि ऐसा क्रिकेट में आज से पहले तक सिर्फ एक बार हुआ था. अब पूरे 51 साल बाद क्रिकेट की पिच पर तीन सगे भाई एक ही देश के लिए जलवा दिखाने उतरेंगे. तीनों को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है.
दरअसल, अगले साल यानी 2026 में नामीबिया और जिम्बाब्वे में अंडर 19 विश्वकप होना है, जिसकी तैयारियों में सभी टीमें जुटी हैं. इस इवेंट के लिए हाल में जापान टीम का ऐलान किया गया था, जिसमें तीन सगे क्रिकेटर भाईयों को जगह मिली है. पूरे 51 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब एक ही टीम में तीन क्रिकेटर भाई शामिल हुए हैं. इससे पहले ये अद्भुत कमाल 1975 के वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार दिखा था. जब 3 भाइयों को न्यूजीलैंड की टीम में एंट्री मिली थी. उस वक्त रिचर्ड हेडली, बैरी हेडलू और डेल हेडली कीवी टीम के लिए एक साथ विश्व कप खेले थे.
आखिर कौन हैं ये तीन भाई?
1975 के बाद अब 2026 यानी 51 साल के बाद जापान टीम में 3 भाई एक साथ सेलेक्ट हुए हैं. जापान टीम में चार्ल्स हारा-हिन्ज, गैब्रियल हारा-हिन्ज और मॉन्टगोमेरी हारा-हिन्ज को एक साथ जगह मिली है. इन तीनों में चार्ल्स सबसे बड़े भाई हैं. इन तीनों का जलवा फैंस एक साथ देख पाएंगे.
ग्रुप ए में मिली है जापान टीम को जगह
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जापान को ग्रुप ए में एंट्री मिली है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है. इस विश्व कप से पहले जापान की टीम 5 जनवरी को अफ्रीका जाएगा, फिर 10 जनवरी को तंजानिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी. 12 जनवरी को दूसरा अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. इसके बाद वो विश् कप में उतरेगी.
टीम इंडिया का ऐलान भी जल्द होगा
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिय, जापान टीम अपना स्क्वाड जारी कर चुकी है. अब जल्द ही भारत की टीम का ऐलान भी हो जाएगा. माना जा रहा है कि यूएई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम घोषित होगी.
जापान की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम इस प्रकार है
काजुमा काटो-स्टैफर्ड (कप्तान), चार्ल्स हारा-हिन्ज, गैब्रियल हारा-हिन्ज, मॉन्टगोमेरी हारा-हिन्ज, काइसेई कोबायाशी-डॉगेट, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायामा-कुक, र्युकी ओजेकी, निहार परमार, निखिल पोल, चिहाया सेकिने, ह्यूगो तानी-केली, संदेव आर्यन वडुगे, काई वॉल, टेलर वॉ.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जापान टीम का सपोर्ट स्टाफ
टीम मैनेजर- एलन कर
हेड कोच- रेओ सकुरानो-थॉमस
असिस्टेंट कोच- केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग
कंसल्टेंट कोच- डंकन हैरिसन
ये भी पढ़ें: आखिर किस चीज से बनती है बैडमिंटन शटलकॉक? 2000 साल पुराना इतिहास, जानिए 16 पंखों वाली इस ‘चिड़िया’ की कहानी