ग्वालियर में चलती कार से लटके युवक-युवती: सड़क पर किया स्टंट…वीडियो आया सामने; पुलिस ने कहा- कार्रवाई करेंगे – Gwalior News

ग्वालियर में चलती कार से लटके युवक-युवती:  सड़क पर किया स्टंट…वीडियो आया सामने; पुलिस ने कहा- कार्रवाई करेंगे – Gwalior News



ग्वालियर शहर में चलती कार से युवक-युवती के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो ग्वालियर के व्यस्त कटोरा ताल रोड का बताया जा रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक चलती कार का गेट खोलकर बाहर की ओर लटका हुआ है। इतना ही न

.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर वाहन नंबर, समय और स्थान की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही वाहन और संबंधित लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।



Source link