T20 वर्ल्ड कप देखने भारत आएंगे मेसी? ICC के अध्यक्ष जय शाह ने दिया स्पेशल टिकट, टीम इंडिया की जर्सी भी गिफ्ट की

T20 वर्ल्ड कप देखने भारत आएंगे मेसी? ICC के अध्यक्ष जय शाह ने दिया स्पेशल टिकट, टीम इंडिया की जर्सी भी गिफ्ट की


Lionel Messi In Delhi: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी पिछले तीन दिनों से भारत के स्पेशल मेहमान हैं. रविवार को मुंबई में ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से मुलाकात और वानखेड़े स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में हिस्सा लेने के बाद सोमवार, 15 दिसंबर (आज) को मेसी भारत की राजधानी पहुंचे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर को देखने के लिए फैंस की हुजूम देखने को मिली. 

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लियोनेल मेसी से मुलाकात की. अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हुए इवेंट में जय शाह ने मेसी को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने का न्योता भी दिया. उन्होंने मेसी को स्पेशल टिकट गिफ्ट की.

मेसी को मिला वर्ल्ड कप का टिकट?

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत इसी दिन USA के खिलाफ मुकाबले से करेगी. फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी को जय शाह ने इसी मैच का टिकट गिफ्ट के रूप में दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि मेसी ये मैच देखने आते हैं या नहीं.

मेसी को गिफ्ट की गई टीम इंडिया की जर्सी

दिल्ली में हुए इस मुलाकात में सौहार्दपूर्ण आदान-प्रदान हुआ, जिसमें जय शाह ने मेस्सी और उनके साथ आए अन्य मेहमानों को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की, जो क्रिकेट और फुटबॉल – दुनिया के दो सबसे प्रभावशाली खेलों के बीच एक सेतु का प्रतीक है. मेसी को एक विशेष रूप से ऑटोग्राफ किया हुआ क्रिकेट बैट भी उपहार में दिया गया, जो भारत की समृद्ध क्रिकेट विरासत को फुटबॉल के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में से एक की विरासत के साथ जोड़ता है.



Source link