Last Updated:
Indore News: राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम की दोनों सहेलियां अपने पहले दिए हुए बयान से पलट रही हैं. उन्हें गुमराह किया जा रहा है ताकि हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम को बचाया जा सके.
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को 7 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अब तक आरोपियों को सजा नहीं सुनाई गई है. यह हाई-प्रोफाइल ‘हनीमून मर्डर केस’ मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स जिले की कोर्ट में चल रहा है. हाल ही में इस मामले की सुनवाई के दौरान सोनम की दो सहेलियों के बयान लिए गए. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने लोकल 18 को बताया कि उसकी सहेलियां अपने बयान से पलट रही हैं. कहीं न कहीं वे भी सोनम को बचाने का प्रयास कर रही हैं. उनके पास इससे जुड़े कई सबूत अभी मौजूद हैं, जिसे वह कोर्ट में प्रस्तुत कर रहे हैं.
पहले दिए बयान से पलट रहीं सोनम की सहेलियां
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया है कि दोनों ही सहेलियां अपने पहले दिए हुए बयान से पलट रही हैं. उन्हें गुमराह किया जा रहा है ताकि सोनम को बचाया जा सके लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे. उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं. वह अपने भाई को इंसाफ और सोनम और उसके साथियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे.
मई 2025 में राजा और सोनम रघुवंशी की शादी हुई थी. जिसके बाद दोनों हनीमून पर गए थे. इस दौरान सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी. काफी खोजबीन के बाद दो जून को राजा का शव बरामद हुआ था. कुछ दिनों बाद सोनम और उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों की चार्टशीट कोर्ट में दाखिल की है, जिसमें सोनम को मुख्य आरोपी बनाया गया है. मेघालय कोर्ट ने सोनम सहित पांच मुख्य आरोपियों पर BNS की धारा 103 और सबूतों को मिटाने जैसे गंभीर आरोप तय किए हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.