भोपाल में दो कारों की टक्कर का VIDEO: डेढ़ साल के मासूम समेत 6 घायल; रिटायर्ड टीचर की हालत गंभीर – Bhopal News

भोपाल में दो कारों की टक्कर का VIDEO:  डेढ़ साल के मासूम समेत 6 घायल; रिटायर्ड टीचर की हालत गंभीर – Bhopal News


भोपाल के कोलार रोड स्थित गोकुल स्वीट के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक कार तेज रफ्तार में सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर अचानक आती है और सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो जाती है। इस हादसे में

.

पुलिस के अनुसार, सारंगपुर निवासी विजय गुर्जर (25) रविवार सुबह अपनी अर्टिगा कार से पड़ोसी राधेश्याम सोनी (62) की बेटी अनुश्री को परीक्षा दिलाने भोपाल आ रहे थे। अनुश्री अतिथि शिक्षक हैं और कोलार रोड स्थित विध्यांचल अकादमी में आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रही थीं। परीक्षा के बाद परिवार का भोपाल में घूमने का भी कार्यक्रम था। इसी वजह से राधेश्याम सोनी अपने बेटे अश्विन, बहू शिवानी और डेढ़ साल के पोते के साथ कार में सवार थे। वाहन विजय गुर्जर चला रहा था।

तेज रफ्तार स्विफ्ट बनी हादसे की वजह सुबह करीब 8.30 बजे जब अर्टिगा गोकुल स्वीट के पास पहुंची, तभी सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर आई एक स्विफ्ट कार (एमपी 04 सीआर 0939) अनियंत्रित हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि स्विफ्ट तेज गति में थी और चालक ने मुख्य सड़क पर आते समय न तो गति कम की और न ही सतर्कता बरती। इसी लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मासूम समेत सभी घायल अस्पताल में भर्ती हादसे में रिटायर्ड शिक्षक राधेश्याम सोनी के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी बहू शिवानी, बेटी अनुश्री सोनी और बेटे अश्विन सोनी को भी गंभीर चोटें लगी हैं। इसके अलावा डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी हादसे में घायल हुआ है।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कार चालक विजय गुर्जर को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो और अन्य निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

केस दर्ज, CCTV के आधार पर जांच सब-इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि फरियादी विजय गुर्जर की शिकायत पर स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।



Source link