Last Updated:
Ujjain News: शनिवार से पहले बाजार से एक नया ताला खरीद लाएं. शनिवार की सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें और ताले को बिना खोले शनि मंदिर में अर्पित कर आएं. वहां से सीधे घर लौट आएं. यह उपाय चुपचाप करें.
उज्जैन. आज के समय में हर कोई अपने बेहतर जीवन, करियर और भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करता है लेकिन कई बार कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते हैं. साथ ही बनते-बनते कार्यों में भी अड़चनें आने लगती हैं. ज्योतिष शास्त्र में इसके कई कारण बताए गए हैं. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन भी मिलता है, जिन्हें करने से जातक को जीवन के दुखों और आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, लोहे के ताले के कुछ उपाय करने से बंद किस्मत खुल सकती है. साथ ही नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिल सकती है.
1. यदि नौकरी या व्यापार में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो लोहे के ताले का यह आसान उपाय अपनाएं. बाजार से एक नया ताला लें, ध्यान रहे कि उसे चाबी से बिल्कुल न खोलें. बिना खुलवाए ताला घर लाएं और पूजा स्थान में रखें. पूजा के बाद ताले को घर से दूर या किसी मंदिर के सामने दान कर दें. इस उपाय से काम में आ रही अड़चनें दूर होने लगती हैं. यह टोटका मंगलवार या शनिवार को करना शुभ माना जाता है.
2. जीवन की परेशानियों और धन संबंधी संकट से राहत पाने के लिए एक नया ताला खरीदें. ताले को खुलवाए बिना घर लाएं और खुद भी चाबी न लगाएं. शाम के समय स्नान कर साफ कपड़े पहनें. ताले को मंदिर ले जाकर विधिपूर्वक पूजा करें और फिर घर ले आएं. रात में ताले को तकिए के नीचे रखकर सो जाएं लेकिन ताला और चाबी अलग-अलग रखें. श्रद्धा से किया गया यह उपाय माता लक्ष्मी की कृपा दिलाता है और आर्थिक परेशानियां दूर करता है.
3. यदि जीवन में परेशानियां लगातार बनी हुई हैं, तो एक सरल उपाय अपनाएं. शनिवार से पहले एक नया ताला खरीद लें. शनिवार सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और ताले को बिना खोले शनि मंदिर में अर्पित कर दें. वहां से सीधे घर लौट आएं. यह उपाय चुपचाप करें. माना जाता है कि इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.
4. यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से बाहर निकल रहे हों, तो पुराने या बंद ताले पर नजर पड़ते ही रुक जाना चाहिए. शास्त्रों में इसे अशुभ संकेत माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि इससे कार्य में रुकावटें आती हैं और प्रयास सफल नहीं हो पाते, इसलिए घर से निकलते समय शुभ संकेतों का ध्यान रखना लाभकारी माना जाता है.
5. किस्मत के बंद दरवाजे को खोलने के लिए शुक्रवार के दिन एक ताला खरीदें. याद रखें कि ताला बंद होना चाहिए. दुकानदार को भी ताला खोलने न दें. ताले में चाबी लगी रहने दें. रात में सोने के समय इस बंद ताले को अपने तकिए के नीचे रख लें. शनिवार की सुबह नहा-धोकर इस ताले को किसी मंदिर या देव स्थान पर रख दें. ताला रखने के बाद पीछे मुड़कर बिलकुल न देखें. माना जाता है कि किसी व्यक्ति के इस ताले को खोलते ही आपकी किस्मत का बंद दरवाजा भी खुल जाएगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.