Last Updated:
Tata Sierra Vs Maruti Suzuki Victoris: टाटा मोटर्स ने भारत में सिएरा एसयूवी 11.49 लाख रुपये में लॉन्च की, जिसमें एडवांस्ड फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम हैं. भारत में इसकी सीधी टक्कर मारुति सुजुकी से है. इस बीच मारुति विक्टोरिस से एंटी-पिंच फंक्शन की तुलना सिएरा के एंटी-पिंच फंक्शन की गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में सिएरा एसयूवी लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस नई सिएरा में आधुनिक फीचर्स के साथ-साथ लेजेंडरी नामप्लेट को फिर से पेश किया गया है. इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं, जो आज के खरीदारों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं. सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है और एसयूवी में कई प्रोटेक्टिव सिस्टम्स लगाए गए हैं. लॉन्च के दौरान टाटा ने वाहन-से-वाहन क्रैश टेस्ट भी दिखाया, जिससे सिएरा की मजबूत सेफ्टी को शोकेस किया गया और इसे एक फ्चूचर रेडी, फैमिली-फ्रेंडली एसयूवी के रूप में पेश किया गया.
इलेक्ट्रिक टेलगेट का ‘बनाना’ टेस्ट
टाटा सिएरा एसयूवी में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक टेलगेट शामिल है, जिसमें एंटी-पिंच फंक्शन भी मौजूद है. यह सिस्टम सुविधा और सेफ्टी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन कुछ ऑनलाइन वीडियो में इसके खराब होने की घटनाएं भी सामने आई हैं. हाल ही में एक मारुति एरीना डीलर ने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें सिएरा के एंटी-पिंच सेटअप की तुलना विक्टोरिस से की गई, जिससे इस फीचर की विश्वसनीयता और प्रदर्शन को लेकर हल्की-फुल्की चर्चा शुरू हो गई.
View this post on Instagram