राजगढ़ जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सात जिला स्तरीय अधिकार
.
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई आम नागरिकों के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें अधिकारियों की गैरमौजूदगी न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि जनता के भरोसे को भी कमजोर करती है। भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
जिन अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया गया है, उनमें ईई पीएचई आर.एल. रैकवार, जिला रोजगार अधिकारी एन.वी. संतोष कुमार, लीड बैंक मैनेजर सुखबीर सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.एन. गर्ग, जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य, जिला खाद्य अधिकारी अजित सिंह तथा ईई आरईएस बसंत सूर्यवंशी शामिल हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस निर्णय के बाद जनसुनवाई में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति, तैयारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।