IPL Auction 2026: MI को मिली हेड-अभिषेक जैसी विध्वंसक ओपनिंग जोड़ी, कौड़ियों के भाव मिला हिटमैन का बेस्ट पार्टनर

IPL Auction 2026: MI को मिली हेड-अभिषेक जैसी विध्वंसक ओपनिंग जोड़ी, कौड़ियों के भाव मिला हिटमैन का बेस्ट पार्टनर


IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हुआ. कुछ ऐसी बोलियां देखने को मिली कि फैंस टीवी से नजरें नहीं हटा पाए. केकेआर और सीएसके की टीमों ने पैसों की बारिश से माहौल बना दिया. वहीं, मुंबई ने माइंड गेम खेला और कौड़ियों के भाव एक खूंखार ओपनर खरीदकर विरोधियों की टेंशन बढ़ा दी है. अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद की अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक मानी जाती थी, लेकिन अब मुंबई ने भी एक घातक ओपनिंग पेयर तैयार कर लिया है. 

1 करोड़ में मिला धाकड़ ओपनर

मुंबई की टीम ने उस धाकड़ ओपनर को महज 1 करोड़ के बेस प्राइज पर शामिल किया जिसने हाल ही में टीम इंडिया के छक्के छुड़ा डाले. हम बात कर रहे हैं क्विंटन डि कॉक की जो इन दिनों धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पिछले सीजन डि कॉक का बल्ला नहीं चला जिसके चलते उन्हें केकेआर की टीम ने रिलीज करने का फैसला किया था. अब मुंबई में डि कॉक टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के साथ एक्शन में नजर आ सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


मुंबई ने क्यों खेला डि कॉक पर दांव

अब सवाल है कि मुंबई ने आखिर क्यों डि कॉक पर दांव खेला. इसके पीछे का राज टीम के मालिक आकाश अंबानी ने खोला. उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, ‘अगर आपने देखा हो तो हमने हर उस नीलामी में क्विनी के लिए बोली लगाई है जिसमें वह उपलब्ध थे. पिछले साल भी, हम उनके लिए KKR के खिलाफ बोली लगा रहे थे और असली सोच यह है कि अब रोहित और क्विनी के बीच एक असली केमिस्ट्री है.’

MI के लिए 3 सीजन खेले डि कॉक

डी कॉक मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम के लिए कोई नए नहीं हैं, उन्होंने 2019 से 2021 तक फ्रेंचाइजी के साथ तीन सीजन बिताए हैं. डी कॉक ने हाल ही में भारत के खिलाफ दूसरे T20I में शानदार 90 रन बनाए, और मुल्लनपुर में साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह बाएं हाथ का खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में आया था.

ये भी पढे़ं.. जडेजा के बाद धोनी के हाथ से फिसला एक और चहेता… KKR ने बढ़ाई CSK की टेंशन, करोड़ों लुटाकर छीन लिया ‘ट्रंप कार्ड’

MI का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रेयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कार्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.



Source link