राजगढ़ में स्कूल बसों पर 1.33 लाख का जुर्माना: बिना परमिट चल रही एक बस जब्त, बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में स्कूल बसों पर 1.33 लाख का जुर्माना:  बिना परमिट चल रही एक बस जब्त, बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान स्कूल बसों और यात्री वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 1 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना

.

अधिकारियों की टीम ने बोड़ा और पचोर क्षेत्र के स्कूल परिसरों में पहुंचकर बसों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों के बीमा, परमिट, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। कई बसें तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं, जिसके बाद मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान एक स्कूल बस का परमिट समाप्त पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस को जब्त कर बोड़ा थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी भी कई ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link