मंदसौर में दिनदहाड़े 1 साल के बच्चे का अपहरण: पुलिस ने राजस्थान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपा – Mandsaur News

मंदसौर में दिनदहाड़े 1 साल के बच्चे का अपहरण:  पुलिस ने राजस्थान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंपा – Mandsaur News



मंदसौर शहर के जीवागंज क्षेत्र में 14 दिसंबर को दिनदहाड़े 1 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला सामने आया था। पीड़िता के अनुसार, तीन आरोपी उसके घर पहुंचे, जो पहले से परिचित थे। उन्होंने बच्चे को खिलाने के बहाने अपने पास लिया और पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन चलने की

.

पीड़िता अपनी एक अन्य पुत्री के साथ आरोपियों की गाड़ी में बैठी। आरोप है कि कुछ दूरी पर पहुंचते ही आरोपियों ने वाहन को जबरन सीतामऊ रोड की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और महिला व उसकी पुत्री को सड़क पर उतार दिया। इसके बाद आरोपी 1 वर्षीय बालक को अपने साथ लेकर फरार हो गए।

मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ा

घटना के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से शामगढ़ आने की जानकारी दी, लेकिन वहां पहुंचने पर वे नहीं मिले। कुछ समय बाद आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में धारा 137 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई।

राजस्थान से बालक की बरामदगी

जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता शहर में मिलने पर टीम वहां पहुंची। कार्रवाई के दौरान अपहृत 1 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।



Source link