RR Squad IPL 2026: एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज… मगर गेंदबाजी में खा जाएंगे मात? देखें राजस्थान का स्क्वॉड

RR Squad IPL 2026: एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज… मगर गेंदबाजी में खा जाएंगे मात? देखें राजस्थान का स्क्वॉड


Rajasthan Royals Squad IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी के पांच सितारा होटल में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. सबसे ज्यादा पैसों की बारिश ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया. 

बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में आरआर ने सबसे बड़ी बोली स्पिनर रवि बिश्नोई पर लगाई. स्पिन अटैक को मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बिश्नोई पर दिल खोलकर पैसा लुटाया और उन्हें 7.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को खरीदा

Add Zee News as a Preferred Source


1. रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपये)
2. सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये)
3. यशराज पुंजा (30 लाख रुपये)
4. विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये)
5. रवि सिंह (95 लाख रुपये)
6. अमन राव (30 लाख रुपये)
7. ब्रिजेश शर्मा (30 लाख रुपये)
8. एडम मिल्ने (2.4 करोड़ रुपये)
9.कुलदीप सेन (75 लाख रुपये)

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा, रियान पराग, सैम करन, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, युद्धवीर चरक, अमन राव, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, सुशांत मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन.

राजस्थान रॉयल्स की ताकत

राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक से बढ़कर एक पावरफुल बल्लेबाज मौजूद हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी है, जो पिछले एक साल से तहलका मचा रहे हैं. 14 साल के सूर्यवंशी से अगले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, टीम में रवींद्र जडेजा और सैम करन के होने से बैलेंस और बेहतर हो गया है.

राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी

राजस्थान रॉयल्स को सबसे पहले संजू सैमसन की जगह एक कप्तान की तलाश है. आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा ये बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन आईपीएल में उनका कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. कप्तानी की रेस में यशस्वी जायसवाल और रियान पराग भी हैं. वहीं दूसरी सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि फास्ट बॉलिंग ऑप्शन में जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो.



Source link