MP News Live 17 December: जंगल, जड़ी-बूटी और झूमता मंच! आज से शुरू हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला, हर शाम कुछ खास

MP News Live 17 December: जंगल, जड़ी-बूटी और झूमता मंच! आज से शुरू हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला, हर शाम कुछ खास


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: आज से 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले की भव्य शुरुआत हो गई है. इस खास मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. जंगल, जड़ी-बूटी, आयुर्वेद, संस्कृति और मनोरंजन सब कुछ एक ही मंच पर देखने को मिलेगा. यही वजह है कि यह मेला हर साल लोगों के लिए खास आकर्षण बन जाता है. इस बार के वन मेले में देश के 24 राज्यों से आए प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. मेले में करीब 350 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां अलग-अलग राज्यों की जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक उत्पाद, वन आधारित सामग्री और पारंपरिक वस्तुएं देखने और खरीदने को मिलेंगी.
स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह मेला बेहद खास है. यहां लगभग 200 आयुर्वेद चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो लोगों को निःशुल्क परामर्श देंगे. जीवनशैली, रोगों के घरेलू इलाज और आयुर्वेदिक पद्धतियों की जानकारी एक ही जगह मिलेगी.वन मेले की शामें भी यादगार होने वाली हैं. हर दिन सांस्कृतिक और म्यूजिकल कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति होगी. 17 दिसंबर की शाम डिंडौरी के परंपरागत नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति होगी. 18 दिसंबर की शाम ऑर्केस्ट्रा अंचल शर्मा ग्रुप दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगा. 19 दिसंबर की शाम विरासत सूफी की म्यूजिकल प्रस्तुति होगी, जिसमें सूफियाना रंग घुला रहेगा. 20 दिसंबर को ‘एक शाम वन विभाग के नाम’ के तहत फॉरेस्ट मेलोडी द्वारा सरगम म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति दी जाएगी. 21 दिसंबर की शाम मशहूर सिंगर नीरज श्रीधर (बॉम्बे वाइकिंग्स फेम) अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. 22 दिसंबर की शाम मानसरोवर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. 23 दिसंबर को झाबुआ के परंपरागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ मेले का समापन होगा.

December 17, 202507:50 IST

उज्जैन में कृषि उपज मंडी चिमनगंज के पास सट्टा खेल रहे दो लोग गिरफ्तार

उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को सूचना मिली कि कृषि उपज मंडी चिमनगंज के पास आगर रोड पर दो व्यक्ति 1 रुपये के बदले 90 रुपये का प्रलोभन देकर सट्टा करा रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और नितिन पुत्र भंवरलाल मालवीय (27 वर्ष) निवासी पानी की टंकी के पास ढांचा भवन, हाल मायापुरी उज्जैन और गौतम पुत्र ईश्वर योगी (21 वर्ष) निवासी नजरपुर ढाबला, थाना घटिया, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से ₹4,910 नगद, सट्टा पर्चियां और अन्य सट्टा उपकरण जब्त किए गए.

December 17, 202507:47 IST

छिंदवाड़ा: बोरगांव निवासी मंगेश यादव को आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा

December 17, 202507:46 IST

बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

homemadhya-pradesh

LIVE: आज से शुरू हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला, हर शाम कुछ खास



Source link