ग्वालियर में बुजुर्ग महिला पर पड़ोसी ने किया हमला: पत्थर फेंकने से मना करने पर मारपीट, सिर और उंगली में चोट – Gwalior News

ग्वालियर में बुजुर्ग महिला पर पड़ोसी ने किया हमला:  पत्थर फेंकने से मना करने पर मारपीट, सिर और उंगली में चोट – Gwalior News



ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र स्थित मामा का बाजार इलाके में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसे सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। प

.

पुलिस के मुताबिक अंशु शर्मा ने पहले अपनी पड़ोसी अनीता झा के घर पर पत्थर फेंके। जब बुजुर्ग महिला अनीता झा इस हरकत का विरोध करने के लिए उसके पास पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में अनीता झा के सिर और उंगली में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता और उनके परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जानलेवा हमला करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अंशु शर्मा आपराधिक प्रवृत्ति की हैं और उसके खिलाफ पहले से भी थाने में कई मामले दर्ज हैं। माधवगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link