Last Updated:
MPPSC State Service Exam Interview: हाल ही में एमपी पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया था. जिसमें छतरपुर जिले की लवकुश नगर की रहने वाली मयंका चौरसिया ने सफलता हासिल की. जिसमें वह डीएसपी पद चयनित हुईं. एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की इंटरव्यू की रणनीति के बारे में मयंका कि क्या अनुभव रहा? आइए जानते हैं.
MPPSC State Service Exam Interview: हाल ही में एमपी पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया था. जिसमें छतरपुर जिले की लवकुश नगर की रहने वाली मयंका चौरसिया ने सफलता हासिल की. जिसमें वह डीएसपी पद चयनित हुई. मयंका बताती है कि इंटरव्यू बोर्ड में जो मेंबर बैठे होते हैं वह आपकी पर्सनैलिटी सबसे ज्यादा जज करते हैं. आपका व्यक्तित्व ही आपको इंटरव्यू में अच्छे मार्क्स दिला सकता है.
आपने क्या पहन रखा है? आपका संबोधन क्या होता है? ये भी जज करते हैं. इंटरव्यू में आपका अधिकारी जैसा ही ड्रेस अप होना चाहिए. कैजुअल ड्रेस अप को इग्नोर ही करना चाहिए. फॉर्मल ड्रेस अप में ही इंटरव्यू के लिए जाना चाहिए.
ये ड्रेस-अप पहनकर जाएं
अगर आप महिला हैं तो आप सूट या साड़ी पहनकर इंटरव्यू में जा सकती हैं. वही पुरुष ड्रेस शर्ट, ट्राउजर, टाई और फार्मल शूज पहनकर जा सकते हैं.
इंटरव्यू में पूछते हैं ये सवाल
इंटरव्यू की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उनके सवालों का जवाब कैसे दे रहे हैं. आप एक अधिकारी बनने जा रहे हैं तो आपको उनके सवालों का जवाब रिलेक्स होकर देना है. जल्दबाजी या मानसिक दबाव में आकर जवाब नहीं देना है. वह अपने सवालों से जज करते हैं कि आप मानसिक दबाव में आकर कहीं नौकरी छोड़ तो नहीं देंगे. क्योंकि आप जिस फील्ड में अधिकारी बनने जा रहे हैं वहां हर तरह का प्रेशर होता है.
आल्हा गायन को लेकर किया सवाल
मयंक बताती है कि आपने जो हॉबीज डाल रखी है उसको लेकर भी सवाल पूछे जाते हैं. मैंने आल्हा गायन डाल रखा था तो उन्होंने मुझसे पूछा कि आप इतनी अच्छी आल्हा गायक हैं तो फिर डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर क्यों बन रही हैं. कलाकार को तो देश दुनिया जानती है डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर को सीमित लोग ही जानते हैं. इसको लेकर मयंका ने जवाब दिया कि प्रशासन भी लोक कलाकार को प्रमोट करने का काम करती है तो कहीं ना कहीं यह शौक़ भी इसी से जुड़ा है.
इंदौर में रहकर की सेल्फ स्टडी
मयंका ने पहली बार एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम 2016 अटेम्प्ट दिया था. हालांकि, उस समय मयंका 21 साल की नहीं थी. इसके बाद वह इंदौर में रहकर सेल्फ स्टडी करने लगी. यहीं रहकर उन्होंने 2017 में प्रयास किया जिसमें वह मेंस परीक्षा तक पहुंची. फिर 2018 में प्रीलिम्स ही नहीं निकला.
लगातार 4 बार इंटरव्यू तक पहुंची
बता दें, मयंका लगातार 2019, 2020 और 2022 में इंटरव्यू तक पहुंची. लेकिन फाइल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इसके बाद 2023 में फिर से परीक्षा दी. इस बार फिर से इंटरव्यू तक पहुंची और डीएसपी के पद पर सेलेक्शन हुआ.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें