खरगोन के बिस्टान रोड पर जमली गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्से में बिस्टान नाका तिराहा स्थित आबकारी विभाग की शराब दुकान पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौ
.
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान पर पत्थर फेंके, जिससे वहां रखी शराब की कई बोतलें और कैन टूट गए।
आबकारी विभाग के वाहन से टक्कर के बाद घायल हुआ युवक
सूचना पर खरगोन एसडीओपी रोहित लखारे और कोतवाली थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की गाड़ी ने पीछे से तेज टक्कर मारी, जिससे सावन को गंभीर चोट आई और उसका पेट फट गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने शिकायत की, लेकिन शुरुआत में कोई सुनवाई नहीं हुई।
आधे घंटे बंद रहीं दुकानें घायल युवक सावन, पिता कमल, निवासी बोरखेड़ा थाना बिस्टान का रहने वाला है। उसे पेट के पास गंभीर चोट लगी है। हालत नाजुक होने पर उसे पहले अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने आईसीयू में इलाज शुरू किया। बाद में हालत गंभीर होने पर शाम करीब 3:30 बजे उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
हंगामे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से शहर की अन्य शराब दुकानें भी करीब एक घंटे तक बंद रखी गईं। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।