Last Updated:
खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे. समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिये सभी एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे बाहर बिठाने का एक बहाना मान रहे है.
नई दिल्ली. कहते है जब दिन खराब चल रहा हो तो हाथी पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है ये बड़ी पुरानी कहावत है जो टी-20 के उप कप्तान शुभमन गिल पर बिल्कुल फिट बैठती है. गिल पिछले कुछ मैचों से लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे थे और अब उनको मैच से पहले चोट लग गई जिसकी वजह से वो लखनऊ और फिर अहमदाबाद में मैच नहीं खेल पाएंगे.
खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे. समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिये सभी एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं.
गिल के साथ खेल हो गया क्या?
टी-20 टीम में लगातार शुभमन गिल के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे थे. तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स एशिया कप से उनके बतौर ओपनर खेलने पर सवाल खड़े कर रहे थे और उसके पीछे की बड़ी वजह थी कि वो लगातार इस फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे थे. कहते है ना एक तो करेला उस पर नाम चढ़ा यानि रन तो बन नहीं रहे थे कि रही सही कसर चोट ने पूरी कर दी. मैच से पहले नॉकिंग के दौरान गिल को अंगूठे में चोट लग गई. अब ये चोट कितनी सीरियस है ये तो पता नहीं पर एक धड़ा उनके ना खेलने से बहुत खुश है. कुछ जानकार ये भी कह रहे है कि उप कप्तान को ड्रॉप करते तो गलत सिग्नल जाता तो चोट का बहाना बनाया गया.
गिल के प्रदर्शन पर सवाल
2025 में बतौर ओपनर और उपकप्तान वापसी के बाद गिल 15 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. उनका औसत 25 से नीचे है और स्ट्राइक रेट 140 तक भी नहीं पहुंच सका है. दबाव इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि भारत की प्लेइंग इलेवन में न तो संजू सैमसन हैं और न ही यशस्वी जायसवाल. आईपीएल 2025 में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा लगभग 50 की औसत और 155 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट ने आत्मविश्वास बढ़ाया था. लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह लय कहीं नजर नहीं आ रही. भारत ने ओपनिंग साझेदारी भी लगभग खो दी है. जहां अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं, वहीं गिल उनका साथ निभाने में नाकाम रहे हैं कुछ ऐसा जो संजू सैमसन अपने कार्यकाल में बेहतर ढंग से कर पाए थे.