बैतूल के रतनपुर में आयोजित गुरूसाहब बाबा मेले में एक भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीहोर जिले के महावीर भजन मंडल सोयत के कलाकार शंभू चौबे ने “कक्का कह रहे दद्दा, कितनी सस्ती कर दी मक्का, लगा है सबको धक्का…” भजन गाया, जिसने किसानों की पीड़ा को
.
इस भजन में मक्का के कम दामों से किसानों की लाचारी और निराशा को दर्शाया गया है। बोल थे, “भैया मक्का पर भरोसा था पक्का, पर कितनी सस्ती कर दी मक्का… बच्ची की शादी टूट गई है, धोखा दे गई मक्का…” शंभू चौबे की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया।
वर्तमान में प्रदेश में मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि बाजार में यह औसतन 1300 रुपये में बिक रही है। पिछले वर्ष मक्का 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी थी। किसानों को इस बार इथेनॉल की बढ़ती मांग के कारण अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मांग घटने से कीमतें गिर गईं।
कुछ दिनों पहले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय डागा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मक्का के गिरते दामों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने इथेनॉल फैक्ट्रियों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोयाबीन 6000 रुपये और मक्का 2400 रुपये से नीचे न बिकने का वादा किया था। हालांकि, हकीकत यह है कि मक्का 1300 रुपये से भी कम में बिक रही है, जिसे उन्होंने किसानों के साथ धोखा बताया।
रतनपुर में आयोजित गुरूसाहब बाबा मेले की राजसत्ता में इस बार भोपाल, इटारसी, नर्मदापुरम, देवास, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर और रायसेन से कुल 9 भजन मंडलों ने हिस्सा लिया। सभी मंडलों को समान पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस रामसत्ता के आयोजक लखन यादव ने बताया कि “मक्का वाला भजन” अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे किसानों के दर्द की सच्ची अभिव्यक्ति मान रहे हैं।

