कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन की शुरुआत से पहले सबकी नजर एक ही खिलाड़ी पर थी. हर तरफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की ही बात हो रही थी. दुबई में जब नीलामी में उनकी नाम लिया गया तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बोली लगाने की होड़ लग गई. आखिरकार ये खिलाड़ी शाहरुख खान की टीम के खेमे में शामिल हो गया. आईपीएल इतिहास के कैमरून तीसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने. पहले नंबर पर अब भी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं.

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आज अबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुए आईपीएल 2026 की नीलामी में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने खुद को इस इवेंट के लिए पहले तो बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर कराया था लेकिन बाद में ऑलराउंड की लिस्ट में शामिल करने की अर्जी दी. 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए ग्रीन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जमकर बोली लगाई. आखिरकार, KKR ने 25.2 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया, लेकिन ग्रीन को आईपीएल 2026 में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई नहीं होगी.

आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

ऋषभ पंत: ₹27.00 करोड़ (एलएसजी, आईपीएल 2025)

श्रेयस अय्यर: ₹26.75 करोड़ (पीबीकेएस, आईपीएल 2025)

कैमरून ग्रीन: ₹25.20 करोड़ (केकेआर, आईपीएल 2026)

मिचेल स्टार्क: ₹24.75 करोड़ (केकेआर, आईपीएल 2024)

वेंकटेश अय्यर: ₹23.75 करोड़ (केकेआर, आईपीएल 2025)

पैट कमिंस: ₹20.50 करोड़ (एसआरएच, आईपीएल 2024)

सैम करन: ₹18.50 करोड़ (पीबीकेएस, आईपीएल 2023)

अर्शदीप सिंह / युजवेंद्र चहल: ₹18.00 करोड़ (पीबीकेएस, आईपीएल 2025)

कैमरून ग्रीन: ₹17.50 करोड़ (एमआई, आईपीएल 2023)



Source link