पूसी तेरस पर हाटेश्वर धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु: मऊगंज के हनुमना क्षेत्र में मुस्तैद रहा प्रशासन; धार्मिक आयोजन हुए – Mauganj News

पूसी तेरस पर हाटेश्वर धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु:  मऊगंज के हनुमना क्षेत्र में मुस्तैद रहा प्रशासन; धार्मिक आयोजन हुए – Mauganj News


मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र स्थित प्राचीन हाटेश्वर धाम में बुधवार को पूसी तेरस के पावन अवसर पर भव्य मेला आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक मेले में मऊगंज, रीवा, सीधी सहित उत्तर प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस

.

धार्मिक आयोजन और पूजा-अर्चना

हनुमना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हाटा में स्थित हाटेश्वर धाम में यह मेला प्रतिवर्ष पूसी तेरस पर आयोजित होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, हनुमान जी और भैरव बाबा के दर्शन से विशेष पुण्य मिलता है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान सत्यनारायण कथा और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों ने गृहस्थी का सामान, बच्चों के खिलौने और खान-पान की दुकानें लगाई। बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। गन्ना, लाई और स्थानीय व्यंजनों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। धाम के समीप प्राकृतिक दृश्यों ने भी पर्यटकों को खींचा, जहां लोग तस्वीरें लेने में व्यस्त रहे।

सतर्क रहा पुलिस-प्रशासन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी अनिल काकड़े सहित पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा। प्रशासन की सतर्कता के कारण मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी बाधा के मेले का आनंद लिया।



Source link