T20 Under 19 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 15 जनवरी को पहला मैच, जानिए कौन बना कप्तान?

T20 Under 19 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 15 जनवरी को पहला मैच, जानिए कौन बना कप्तान?


T20 Under 19 World Cup 2026: अगले साल होने वाले अंडर 19 विश्व कप 2026 की तैयारियां तेज हैं. सभी टीमें धीरे-धीरे अपना स्क्वाड जारी कर रही हैं. इसी क्रम में वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम से पर्दा उठा दिया है. जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. अंडर-19 टीम की कमान युवा बल्लेबाज जोशुआ डोर्न को मिली है, जबकि हरफनमौला जोनाथन वैन लैंगे उप कप्तान चुने गए हैं. ये टीम हाल के दिनों में बढ़िया प्रदर्शन करती आई है. अब देखना होगा कि विश्व कप में कैसा खेलेगी.

वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें 19 साल के स्टार बैटर ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं. उन्होंने हाल में विंडीज की नेशनल टीम के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया था. उनके अलावा जैकरी कार्टर, मैथ्यू मिलर, जेकीम पोलार्ड, शाक्वान बेले और विटेल लॉज जैसे युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई यूथ वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था.

कब पहला मैच खेलेगी वेस्टइंडीज की अंडर 19 टीम

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज को ग्रुप D में जगह मिली है. उसके साथ इस ग्रुप में सामना साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और तंजानिया जैसी टीमें शामिल हैं. विंडीज की अंडर 19 टीम 15 जनवरी को विंडहोक में तंजानिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. फिर उसके मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ होंगे.

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है

जोशुआ डोर्न (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शमर एपल, शाक्वान बेले, जैकरी कार्टर, तानेज फ्रांसिस, आरजाई गिटेंस, विटेल लॉज, मिका मैकेंजी, मैथ्यू मिलर, इज़राइल मॉर्टन, जेकीम पोलार्ड, एडन राचा, कुणाल तिलोकानी और जोनाथन वैन लैंगे (उपकप्तान).

ये भ पढ़ें:  AUS vs ENG: इंग्लैंड के साथ धोखा! शतक से पहले ही आउट थे एलेक्स कैरी, ये रहा सबूत





Source link