खंडवा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सब्जी मंडी में प्याज के दो कट्टे चोरी होने के बाद मंडी प्रशासन ने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू करवा दिए। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 63 कट्टों में से 2 कट्टे चोरी हो गए थे। घटना के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर मंडी सचिव जेके चौधरी को ज्ञापन देकर सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने व बदमाशों की घुसपैठ रोकने की मांग की थी। सब्जी मंडी प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि मंडी में 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनमें से 5 कैमरों में बारिश का पानी भरा गया व बिजली चमकने से खराब हो गए थे। कैमरों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान प्याज चोरी की घटना हो गई। कैमरों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है।