Last Updated:
IND vs SA 4th T20I Lucknow Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हो गया. दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण लंबे इंतजार के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के पीछे का कारण घना कोहरा था.

कोहरे के कारण मैच रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट की इंटरनेशनल फजीहत हुई है.ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टी20 मैच को कोहरे के कारण रद्द किया गया है.

मैच रद्द होने के कारण स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों में भारी निराशा देखने को मिली और वह अपने टिकट के रिफंड की मांग कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कोहरे के कारण जब मैच बाधित था तो उस दौरान ये देखा गया कि पिच पर रोलर चल रहे थे. ऐसा कम देखने को मिला है कि मैच शुरू होने से ठीक पहले पिच पर रोलर चलाया जाता हो.

सिर्फ इतना ही नहीं, घने कोहरे के कारण पिच को नमी से बचाने के लिए उसे कंबल से ढकने की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

लखनऊ में हालात इतने खराब थे कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते हुए थे. क्योंकि कोहरे के साथ स्मॉग के कारण स्थिति और बिगड़ गई थी.