IND vs SA 5th T20I: अहमदाबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? आखिर मैच में इन 2 खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस

IND vs SA 5th T20I: अहमदाबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? आखिर मैच में इन 2 खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस


IND vs SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच लखनऊ में होना था, जो कोहरे की वजह से नहीं हो सका. अब बारी चौथे मैच की है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 19 दिसंबर को होने वाले इस मैच पर हर एक क्रिकेट फैन की नजर रहेगी. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से लीड बना हुए है. अब आखिरी यानी 5वां मुकाबला बेहद खास हो गया है. एक तरफ जहां अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का मौका होगा तो वहीं टीम इंडिया 3-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. जिस मैदान पर यह मैच होने है, वहां टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा? आपको इसी सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशन में बढ़िया रिकॉर्ड रहा है. टीम मेन इन ब्लू ने अब तक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 2 मुकाबले हारे हैं. भारत की दोनों हार इंग्लैंड के खिलाफ आई थीं. अब ये पहली दफा होगा कि जब अफ्रीका-भारत इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरेंगी.

भारत बनाम अफ्रीका टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर हम भारत और अफ्रीका के बाच टी20 में हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों देशों ने 35 मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 20 जीते. 13 में अफ्रीका ने बाजी मारी. एक मैच ड्रॉ रहा था, जबकि एक का नतीजा नहीं निकला.

Add Zee News as a Preferred Source


इन 2 खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस

आखिरी यानी 5वें टी20 में टीम इंडिया में बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं. तीसरे टी20 में शुभमन गिल चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह भी पारिवारिक कारणों से टीम से अलग हो गए थे. ऐसे में देखना होगा कि क्या यह दोनों ही खिलाड़ी आखिर मैच खेल पाते हैं या नहीं. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजर रहेगी. वो फ्लॉप चल रहे हैं. वो इस मैच में एक बड़ी पारी खेलकर साल का सुखद अंत करना चाहेंगे, क्योंकि टीम इंडिया फिर अगले साल ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी.

पांचवे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.



Source link