कटनी रेलवे डिपो में कर्मचारियों का हंगामा, काम बंद: सीनियर डीएमई पर प्रताड़ना का आरोप, कहा-हमारी जायज मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा – Katni News

कटनी रेलवे डिपो में कर्मचारियों का हंगामा, काम बंद:  सीनियर डीएमई पर प्रताड़ना का आरोप, कहा-हमारी जायज मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा – Katni News


रेल कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया।

कटनी के एन.के.जे. (NKJ) स्थित सीएनडब्ल्यू आरओएच (C&W ROH) परिसर में गुरुवार को सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया।

.

कर्मचारियों ने सीनियर डीएमई पुष्पेंद्र सिंह पर प्रताड़ना और छुट्टियों में कटौती का आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन के कारण रेलवे का महत्वपूर्ण मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह बंद हो गया।

एमरजेंसी में भी छुट्टी न देने का आरोप

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें आपातकालीन और वैध कारणों के बावजूद समय पर छुट्टियां नहीं मिल रही हैं। उन्होंने डिपो प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

सीनियर डीएमई को पद से हटाने की रखी मांग

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सीनियर डीएमई को उनके पद से हटाया नहीं जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। यूनियन सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे नियमानुसार काम करने को तैयार हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत द्वेष और मानसिक प्रताड़ना स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने छुट्टी जैसे बुनियादी अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। सीएनडब्ल्यू आरओएच परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जहां बड़ी संख्या में रेलकर्मी प्रदर्शन में शामिल हैं।



Source link