India vs South Africa T20: लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया. इसकी वजह से फैंस नाराज हो गए और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है. बीसीसीआई ने फैंस के इन आलोचनाओं पर संज्ञान लिया है. उसने आगे से शेड्यूल बनाने के समय इन सब चीजों पर ध्यान रखने का वादा किया है.
बीसीसीआई ने किया वादा
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में शेड्यूलिंग के फैसलों में मौसम के पैटर्न को और ध्यान से देखा जाएगा. इकाना स्टेडियम में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, जिससे बोर्ड की प्लानिंग की बहुत आलोचना हुई. उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में कई इंटरनेशनल मैच कराने को लेकर फैंस नाराज हैं.
राजीव शुक्ला ने दिया बयान
आलोचना के बाद इंडिया टुडे से खास बातचीत में राजीव शुक्ला ने कैंसिल होने से हुई निराशा को माना. उन्होंने कहा, ”लखनऊ टी20 कैंसिल हो गया और हर कोई इससे निराश है. सारी तैयारियां हो चुकी थीं, सब कुछ तैयार था और आखिरी पल तक इंस्पेक्शन किया गया. उसके बाद कोहरे की वजह से मैच कैंसिल कर दिया गया.”
ये भी पढ़ें: कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा? सिक्स मारने में है एक्सपर्ट
छह बार हुआ ग्राउंड का इंस्पेक्शन
लखनऊ का मैच शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन खराब विजिबिलिटी की वजह से टॉस में देरी हुई. मैच अधिकारियों ने आखिरकार रात 9:30 बजे खेल रोक दिया. इससे पहले लगभग छह बार इंस्पेक्शन हुआ. तब तक एयर क्वालिटी लेवल खतरनाक ज़ोन में बना हुआ था, जिससे खिलाड़ी और फैंस दोनों ही असहज हालात में थे. राजीव शुक्ला ने माना कि दिसंबर के बीच से जनवरी के बीच तक उत्तर भारत में लगातार मुश्किलें बनी रहती हैं और कहा कि इस सच्चाई का असर भविष्य के कैलेंडर पर पड़ना चाहिए.
अधिकारियों से बात करते दिखे राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, ”15 दिसंबर से 15 जनवरी तक कोहरा एक बहुत बड़ी समस्या है. इसलिए मुझे लगता है कि भविष्य में रीशेड्यूल करते समय इस पहलू को भी ध्यान में रखना होगा.” उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत की अलग-अलग तरह की जगह होने की वजह से जगह तय करने में आसानी होती है. लखनऊ टी20 के दौरान इंस्पेक्शन धीमा होने पर राजीव शुक्ला को मैदान पर और ग्राउंड के बीच की तरफ जाते देखा गया. वहां अंपायर बार-बार विजिबिलिटी टेस्ट कर रहे थे. राजीव शुक्ला मैच अधिकारियों से बात करते हुए परेशान दिखे, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चला क्योंकि अधिकारियों ने रात 9:30 बजे मैच रद्द करने से पहले करीब छह बार इंस्पेक्शन किया.
ये भी पढ़ें: 77 खिलाड़ियों पर बरसे ₹215.45 करोड़… ‘डैड आर्मी’ से ‘यंग आर्मी’ बनी CSK, कैमरन ग्रीन सबसे महंगे
प्रदूषण पर क्या कहा?
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रदूषण सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है. उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी की समस्या नेशनल कैपिटल रीजन और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में फैली हुई है. उन्होंने बताया कि कोहले से मैदान पर असली मुश्किलें होती हैं, खासकर उन फील्डर्स के लिए जो बाउंड्री के पास रहते हैं या ऊंचा कैच लेने की कोशिश करते हैं.