Do not unnecessarily come out of homes, apply masks to take care of physical distancing | बेवजह न निकलें घरों से, मास्क लगाएँ फिजिकल डिस्टेंसिंग का रखें ख्याल

Do not unnecessarily come out of homes, apply masks to take care of physical distancing | बेवजह न निकलें घरों से, मास्क लगाएँ फिजिकल डिस्टेंसिंग का रखें ख्याल


जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आँकड़ा 9 हजार के पार पहुँच गया है, अब बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी लोगों से आग्रह किया है कि बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकलें और इस बात का ख्याल रखें कि मास्क पहना हो और फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। वायरस से तभी हम जीत सकते हैं और कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक कर सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि जो लोग तय प्रोटोकॉल को तोड़ रहे हैं उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

किसने कितना वसूला जुर्माना

नियम तोड़ने वालों से पुलिस द्वारा 604 व्यक्तियों से 60 हजार 400 रुपये, नगर निगम द्वारा 18 व्यक्तियों से 7 हजार 515 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम अधारताल द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 13 व्यक्तियों से 1300 रुपये, सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वसूला गया जुर्माना शामिल है।

132 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

नगर-निगम द्वारा शुक्रवार को 132 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 20 हजार का जुर्माना वसूला गया। स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गंदगी फैलाने, मास्क न लगाने, पॉलीथिन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।



Source link