ग्राम कोहदड़ में रेलवे मोरी के पास हुई घटना।
खंडवा में चार महीने की कड़ी मेहनत से उगाई फसल बेचकर लौट रहे एक किसान के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम कोहदड़ की रेलवे मोरी के पास बदमाशों ने किसान की आंखों में मिर्च डालकर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद किसान की आंखें अब तक
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहदड़ निवासी किसान टंट्या पिता काशीराम बारेला सोमवार रात करीब 9.30 बजे खंडवा से अपनी मक्का की फसल बेचकर दो ट्राली मक्का के पैसे लेकर दोपहिया वाहन (क्रमांक MP12ML0825) से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे मोरी के पास तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर 90 हजार और 60 हजार रुपए, कुल एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए।
घटना के बाद किसान दर्द से तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामवासियों को दी। गांव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और किसान को संभाला। इसके बाद बोरगांव चौकी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित किसान से पूछताछ की।
इधर, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को तीन से चार बदमाशों ने अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चार-पांच साल पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लंबे समय बाद इतनी बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने बताया कि आसपास के सभी गांवों में सूचना दे दी गई है। सुबह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
घटनास्थल से जुड़े फोटोज देखिए…

