टीम इंडिया 2 साल से दूर चल रहे ईशान किशन के लिए 2025 शानदार रहा. आईपीएल 2025 कठिन रहा लेकिन घरेलू क्रिकेट में प्रचंड फॉर्म दिखा दी है. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा डाली. मैच का हीरो बनने के बाद ईशान ने मजेदार अंदाज में बयान दिया और पूरी टीम की तारीफ की. झारखंड की टीम ने ईशान किशन की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में पहली बार खिताबी जीत दर्ज की.
45 गेंद में ठोका शतक
पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन धमाकेदार फॉर्म में रहे. उन्होंने इस सीजन में 10 पारियों में 57.44 की औसत से तूफानी अंदाज में 517 रन बनाए. चाहे बात सबसे ज्यादा छक्कों की हो, चौकों की या फिर रनों की, ईशान किशन का नाम इस सीजन में टॉप पर नजर आ रहा है. उन्होंने इन 10 पारियों में 2 शतक जबकि 2 फिफ्टी ठोकी और गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए. फाइनल मैच में भी उन्होंने बल्ले से हाहाकार मचा डाला.
45 गेंद में ठोका शतक
ईशान किशन ने फाइनल मैच में महज 45 गेंद में शतक ठोका और 49 गेंद में 6 चौकों और 10 छक्कों के दम पर 101 रन की तूफानी पारी खेली. कुमार कुशाग्र ने भी महज 38 गेंद में 8 चौके और 5 छक्के लगाकर 81 रन ठोक डाले. इन पारियों की बदौलत टीम ने स्कोरबोर्ड पर 262 रन टांग दिए. गेंदबाजों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई और हरियाणा को 193 के स्कोर पर ही समेट दिया.
ये भी पढे़ं.. UPCA ने फैंस को दी ‘गुड न्यूज’… टिकट की पूरी फीस होगी रिफंड, कहां और कैसे मिलेगा पैसा?
क्या बोले ईशान किशन?
ईशान किशन से मैच के बाद पूछा गया कि वह लंच में क्या खाकर उतरे थे. उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा, ‘कुछ नहीं, बस मेरी पूरी टीम के साथियों से बहुत सारा प्यार. टूर्नामेंट को देखते हुए, हम विकेट गिरने पर भी बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, बदकिस्मती से हमने विराट सिंह का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन हम रन बनाने की कोशिश कर रहे थे. फाइनल में चेज़ करना मुश्किल होता है. कुशाग्र ने मेरे लिए इसे आसान बना दिया, वह दूसरे छोर से आज़ादी से और आत्मविश्वास से रन बना रहा था.’