WC से पहले बुमराह पर बढ़ा प्रेशर, कितना वर्क लोड झेल सकता है जसप्रीत का शरीर?

WC से पहले बुमराह पर बढ़ा प्रेशर, कितना वर्क लोड झेल सकता है जसप्रीत का शरीर?


Last Updated:

Jasprit Bumrah Workload IND vs SA: भारतीय सुपरस्टार पेसर जसप्रीत बुमराह टीम के लिए कितने अहम हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट बेहद जरूरी हो चुका है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड पर बड़ा बयान दिया है.

जसप्रीत बुमराह

लखनऊ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे श्रृंखला में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था और उन्होंने पांच मैच की टी-20 सीरीज में वापसी की. धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच में आराम करने वाले बुमराह के मौजूदा सीरीज के तीन मैच में दो ही विकेट हैं. पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज का एक्शन और तेज गति उनके शरीर पर ज्यादा प्रेशर डालती है और उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका वर्कलोड मैनेज करना बेहद जरूरी हो जाता है.

उथप्पा ने जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘वह बेमिसाल मैच विजेता हैं और उनके कार्यभार का प्रबंध करना बेहद जरूरी है. तेज गेंदबाजी शायद इस खेल का सबसे मुश्किल कौशल है और बुमराह इसे बेहद तेज गति से और चुनौतीपूर्ण एक्शन के साथ करते हैं.’ उन्होंने कहा:

आप उनको पूरी तरह से फिट बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि वह पर्याप्त क्रिकेट खेलें. हम सभी उनकी प्रतिभा से वाकिफ है और उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले मैचों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे.

स्टेन ने की भारतीय टीम की तारीफ
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन इसके पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने भारत दौरे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. स्टेन ने कहा, ‘टेस्ट श्रृंखला जीतना शानदार रहा और उन्होंने वनडे में भी कड़ी चुनौती पेश की. पहले वनडे में टॉस जीतने के बावजूद वह हार गए थे. अगर वे वह मैच जीत जाते, तो वनडे श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर सकते थे.’

टी-20 सीरीज जीतने का हकदार भारत: स्टेन
इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर भारत टी-20 श्रृंखला जीतता है तो वह इसका हकदार है. उन्होंने कहा, ‘अब तक खेले गए तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत बेहतर टीम रही है. एक मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में आउट कर दिया, दूसरे में रन लुटाए, लेकिन धर्मशाला में फिर से दबदबा कायम किया. अगर भारत यह श्रृंखला जीतता है, तो मैं कहूंगा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, वे इसके हकदार हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका वापसी करेगा. उनका यह दौरा शानदार रहा है.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

WC से पहले बुमराह पर बढ़ा प्रेशर, कितना वर्क लोड झेल सकता है जसप्रीत का शरीर?



Source link