पवन चक्कियों से चोरी के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार – Betul News

पवन चक्कियों से चोरी के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार – Betul News


.

खामला स्थित पवन चक्कियों से केबल और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी के मामले में भैंसदेही पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 दिसंबर को अज्ञात चोरों ने पवन चक्कियों का ताला तोड़कर केबल व अन्य सामान चोरी किया था।

मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार आरोपियों अमन गुर्जर, बीरबल गुर्जर और बलराम गुर्जर, तीनों निवासी समसखेड़ी जिला देवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है।



Source link