सर्दी में सुबह बहती नाक से परेशान? बघेलखंड के दादी-नानी के 5 देसी नुस्खे देंगे तुरंत राहत

सर्दी में सुबह बहती नाक से परेशान? बघेलखंड के दादी-नानी के 5 देसी नुस्खे देंगे तुरंत राहत


Last Updated:

Running Nose Tips and Tricks: सर्दियों में सुबह नाक बहना और जकड़न आम समस्या बन जाती है. ऐसे में दवाओं से पहले बघेलखंड के दादी-नानी के देसी नुस्खे राहत दिला सकते हैं. लोकल 18 से बातचीत में कमला तिवारी ने ऐसे पांच घरेलू उपाय बताए जो सूजन कम कर नाक के रास्ते खोलने में मददगार साबित होते हैं.

सर्दियों के मौसम में सुबह उठते ही नाक का बहना, छींकें और जकड़न आम समस्या बन जाती है. ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट के साथ यह परेशानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को प्रभावित कर रही है. ऐसे में लोग दवाओं के बजाय देसी और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं.

satna

लोकल 18 से बातचीत में कमला तिवारी ने बताया कि बघेलखंड में पीढ़ियों से चले आ रहे दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं. ये उपाय न केवल बहती नाक से राहत देते हैं बल्कि बलगम को पतला कर सूजन कम करने में भी मददगार साबित होते हैं.

सतना

सर्दी में बहती नाक के लिए भाप लेना सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है. गर्म पानी में यूकेलिप्टस या पुदीना तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से नाक के बंद रास्ते खुलते हैं और जमा बलगम ढीला होकर बाहर निकलने लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

satna

रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना भी बहती नाक में काफी राहत देता है. गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से शरीर की सूजन कम होती है. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम में असर दिखाते हैं.

news

अदरक, तुलसी और शहद से बनी चाय बघेलखंड का पुराना नुस्खा है. इन चीजों को गर्म पानी में उबालकर तैयार की गई चाय पीने से गले की खराश, सर्दी और नाक बहने की समस्या में राहत मिलती है और शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है.

news

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करना या ड्रॉपर से नाक में दो-दो बूंद डालना भी कारगर उपाय माना जाता है. यह नाक की सूजन को कम करता है और लगातार हो रहे बहाव को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है.

satna

विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में गर्म पानी, वेजिटेबल सूप या चिकन सूप का सेवन करना चाहिए. गर्म तरल पदार्थ बलगम को पतला करते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं.

सतना

इन उपायों के अलावा सूखी अजवाइन को हल्का गर्म कर कपड़े में बांधकर सूंघना, रोजाना दो चम्मच च्यवनप्राश खाना और पर्याप्त आराम करना भी फायदेमंद है. साथ ही ठंडी चीजों, कैफीन और शराब से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में सुबह बहती नाक से परेशान? दादी-नानी के 5 देसी नुस्खे देंगे तुरंत राहत



Source link