इलाज के नाम पर किराना व्यापारी से 1 लाख ठगे: नर्मदापुरम में दवा लेकर आने का कहकर रफूचक्कर हुआ तथाकथित डॉक्टर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – narmadapuram (hoshangabad) News

इलाज के नाम पर किराना व्यापारी से 1 लाख ठगे:  नर्मदापुरम में दवा लेकर आने का कहकर रफूचक्कर हुआ तथाकथित डॉक्टर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – narmadapuram (hoshangabad) News


तथाकथित डॉक्टर सफेद शर्ट पहने और उसका साथी।

नर्मदापुरम शहर के रसूलिया क्षेत्र में एक किराना व्यापारी से बीमारी का इलाज करने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी हो गई। तथाकथित डॉक्टर बनकर तीन युवकों ने यह ठगी की वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने रुपए खाते में डलवाने के बाद व्यापारी से दवा लेकर आने के लि

.

धोखाधड़ी के संबंध में पीड़ित किराना व्यापारी ने देहात थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुरुवार रात 9 बजे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दुकान में ही दिया वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक रसूलिया सांई मंदिर के बाजू में रहने वाले संजय मिश्रा के साथ यह ठगी हुई। जो किराना दुकान चलाते है। संजय मिश्रा ने बताया 14 दिसंबर को मैं दुकान पर बैठा था। तब एक युवक आया। जिसने दीपक शर्मा नाम से अपना परिचय दिया। कुछ देर खड़े रहकर बातचीत की। बातचीत में एक बीमारी का जिक्र हो गया। जिससे मैं तीन चार साल से पीड़ित हूं।

ठगी करने वाले गिरोह का संदिग्ध व्यक्ति।

तथाकथित दीपक शर्मा ने कहा कि मेरे पिता भी इस बीमारी से 10 साल से परेशान थे। उनका मैंने एक डॉक्टर से इलाज कराया वो इससे ठीक हो गए थे। मेरे पूछने पर दीपक शर्मा ने तथाकथित डॉक्टर कुणाल पटेल का नम्बर दे दिया। मैंने जब डॉक्टर कुणाल पटेल को कॉल किया तो अगले दिन तथाकथित डॉक्टर पटेल मेरे घर आए। उनके साथ में एक साथी ओर था। बीमारी देखने के बाद उन्होंने उपचार बताया और दवाएं लिखीं जो काफी महंगी थी।

उक्त डॉक्टर पटेल ने कहा कि यह दवा श्री बनिया के यहां मिल जाएंगी या मेरे पास से भी ले सकते हो। बीमारी से परेशान होने के चलते मैंने उन्हीं से दवा लाने का कह दिया तो डॉक्टर ने मोबाइल का बारकोड दिया और मुझसे एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

फिर कहा कि मैं दवा लेकर आता हूं। फिर वो और उसका साथी दोनों चले गए। कुछ देर बाद जब वो वापस नहीं आए तो मैंने दीपक शर्मा से संपर्क किया। उसने आश्वासन दिया कि शाम तक दवा आ जाएगी। पर जब शाम तक वो नहीं आए और मोबाइल बंद कर लिया तो मुझे धोखाधड़ी होने का शक हुआ। कुछ परिचितों से जानकारी ली फिर अगले दिन पुलिस थाने और साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की।

मुस्लिम युवक के बैंक खाते में रुपए हुए ट्रांसफर

पीड़ित संजय ने बताया तथाकथित डॉक्टर ने अपना परिचय कुणाल पटेल बताया। जबकि जिस बारकोड में रुपए हुए उसमें मोहम्मद मिस्टर नाम दिख रहा था। शिकायत के बाद देहात पुलिस ने उक्त बैंक खाते को होल्ड करवा दिया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। गुरुवार रात को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया नागरिकों से अपील की कि अनजान व्यक्ति के झांसे में न आए, उन्हें घर में प्रवेश न करने दें।

परिचित डॉक्टर, क्लिनिक पर जाकर इलाज कराएं। आजकल ठग घर जाकर अलग अलग बहाने से धोखाधड़ी करते है। जिससे बचने की कोशिश करें। कोई भी व्यक्ति आएं तो उसका आधार कार जरूर देखें।



Source link