अनूपपुर: ठंड की चादर में लिपटा अमरकंटक! तापमान शून्य से नीचे, जनजीवन पर असर

अनूपपुर: ठंड की चादर में लिपटा अमरकंटक! तापमान शून्य से नीचे, जनजीवन पर असर


Last Updated:

Anuppur News: एमपी के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है. ठंड का असर इस कदर बढ़ गया है कि न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है.

Anuppur Weather News: अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. पिछले तीन–चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है. मौसम इतना ठंडा हो गया है कि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.

ओस की बर्फ से ढका नर्मदा तट
आज सुबह अमरकंटक के नर्मदा तट के दोनों ओर नमी वाले क्षेत्रों में ओस की बूंदें जम गईं. तट के किनारे और खुले स्थानों पर जमी ओस बर्फ की तरह दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र शीतल सफेद चादर में ढका नजर आया. प्रातःकालीन भ्रमण पर निकले श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक इस नजारे को देखकर हैरान रह गए.

जनजीवन और पर्यटन पर असर
तेज ठंड के चलते सुबह और रात के समय लोगों की आवाजाही कम हो गई है. स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. ठंड के बढ़ने से पर्यटक स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से आवश्यक सतर्कता बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है. इस साल अमरकंटक में यह सबसे अधिक ठंडी वाला दिन है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

अनूपपुर: ठंड की चादर में लिपटा अमरकंटक! तापमान शून्य से नीचे, जनजीवन पर असर



Source link