दतिया में वायरल वीडियो पर यादव-गुर्जर समाज का आक्रोश: सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली, आरोपी की गिरफ्तारी और जमानत निरस्त करने की मांग – datia News

दतिया में वायरल वीडियो पर यादव-गुर्जर समाज का आक्रोश:  सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली, आरोपी की गिरफ्तारी और जमानत निरस्त करने की मांग – datia News


दतिया में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर यादव और गुर्जर समाज के लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। शुक्रवार दोपहर दोनों समाजों के सैकड़ों लोग अन्य समाजों के साथ एकजुट होकर सिविल लाइन रोड स्थित नंबर एक स्कूल से रैली के रूप में निकले। बैनर, डीजे औ

.

मामला सोशल मीडिया आईडी राहुल भार्गव से जुड़े एक वीडियो का है, जिसमें वीडियो अपलोड करने वाले युवक ने खुद को राहुल वैध बताते हुए यादव और गुर्जर समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद से ही दोनों समाजों में भारी रोष व्याप्त है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में 16 दिसंबर को जमानत पर जेल से बाहर आया है। समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रैली के दौरान कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन में आरोपी की जमानत निरस्त कराने, उसके खिलाफ नए मामले दर्ज करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

पुलिस ने ज्ञापन लेते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण जरूर रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और समझाइश के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link