आगर मालवा के गुदरावन में 17वां नेत्र शिविर संपन्न: 150 की जांच, 57 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए आनंदपुर रवाना – Agar Malwa News

आगर मालवा के गुदरावन में 17वां नेत्र शिविर संपन्न:  150 की जांच, 57 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए आनंदपुर रवाना – Agar Malwa News


आगर मालवा के नलखेड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम गुदरावन में 17वां निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 150 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 57 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया।

.

चयनित सभी मरीजों को दोपहर 2 बजे बस द्वारा आनंदपुर भेजा गया। आनंदपुर में उनके लिए निशुल्क ठहरने, भोजन, दवाइयों, लेंस और चश्मे की व्यवस्था की गई है। इन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच किए जाएंगे।

ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को रविवार सुबह 8 बजे बस से वापस ग्राम गुदरावन स्थित पाटीदार धर्मशाला तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिसंबर और जनवरी माह में सभी मरीजों को कंबल भी वितरित किए जाएंगे।

जय नारायण चौधरी ने बताया कि 18वां नेत्र शिविर 16 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सूचना को फैलाने और जरूरतमंदों को लाभ दिलाने की अपील की। यह नेत्र शिविर नेतरास आईवियर द्वारा आयोजित किया गया था।



Source link