क्रिकेटर युवराज-उथप्पा की संपत्ति जब्त, ऑनलाइन बेटिंग मामले में ईडी का एक्शन

क्रिकेटर युवराज-उथप्पा की संपत्ति जब्त, ऑनलाइन बेटिंग मामले में ईडी का एक्शन


Last Updated:

नई दिल्ली: ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली. जिन सेलिब्रिटिज की संपत्ति अटैच की गई है, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा सरीखे बड़े नाम शामिल है.

किसकी कितनी संपत्ति जब्त

  1. युवराज सिंह- 2.5 करोड़
  2. रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख
  3. उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (ये संपत्ति इनकी माँ के नाम पर थी..)
  4. सोनू सूद- 1 करोड़
  5. मिमी चक्रवर्ती- 59 लाख
  6. अंकुश हजारा- 47.20 लाख
  7. नेहा शर्मा- 1.26 करोड़

ED की आज की इस कार्रवाई में 7.93 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है. इससे पहले भी इसी मामले में ED ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ तो सुरेश रैना की 6.64 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी. अब तक ईडी 1x बेट मामले में कुल 19.07 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है. मामले की जांच जारी है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

क्रिकेटर युवराज-उथप्पा की संपत्ति जब्त, ऑनलाइन बेटिंग मामले में ईडी का एक्शन



Source link