6वीं बार बेटी जन्म लेने पर मां ने पट-पटकर कर दी मासूम की हत्या, एक साल बाद ऐसे खुला राज | sidhi – News in Hindi

6वीं बार बेटी जन्म लेने पर मां ने पट-पटकर कर दी मासूम की हत्या, एक साल बाद ऐसे खुला राज | sidhi – News in Hindi


पुलिस के गिरफ्त में आरोपी मां.

मामला एक साल पुराना है. पिछले साल एक नवजात बच्ची (Newborn Baby) को जन्म के बाद उसकी मां ने जमीन पर पटक-पटक कर नवजात की हत्या कर दी थी.

सीधी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi District) में मानवता को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां पर एक मां अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या कर दी. इस मामले में बहरी थाना पुलिस (Bahri police station) ने शनिवार को बच्ची की हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, इस मामले की सच्चाई सामने आते ही परिवार वालों के होश उड़ गए.

जानकारी के मुताबिक, मामला एक साल पुराना है. पिछले साल एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद उसकी मां ने जमीन पर पटक-पटक कर नवजात की हत्या कर दी थी. इसके बाद घरवालों से बचने के लिए उसने बच्ची के शव को झांड़ी में फेंक दिया था. लेकिन पुलिस ने जब मामला दर्ज कर जांच शुरू की चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दरअसल, जांच में पता चला कि आरोपी 37 वर्षीय पंचरजिया भुजवा पति (कौशलेश पुजवा ), जो कि देवरी गांव की निवासी है. पंचरजिया भुजवा की पांच बच्ची पहले से ही है. वहीं, 6वीं बच्ची ही जन्म होने पर उसने नवजात को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया. लेकिन पुलिस प्रसासन और परिवारजनों को आरोपी महिला द्वारा भ्रामित किया जा रहा था.

बच्ची की हत्या कर शव को झांड़ी फेंक दिया गया था
पुलिस ने आरोपी कलयुगी मां को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने नवजात बच्ची की हत्या करने की बात कबूल कर ली. वहीं, बहरी थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बतया कि एक वर्ष पहले नवजात बच्ची की हत्या कर शव को झांड़ी फेंक दिया गया था. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कलयुगी मां उसकी हत्या आरोपी निकली.यह है पूरा मामला

थाना बाहरी में वर्ष 2019 में नवजात शिशु की हत्या का मामला आया था, जिसमें बहरी पुलिस द्वारा धारा 318 ता.रा.हिं. के तहत अज्ञात महिला के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई थी. उक्त मामले में फरियादी साक्ष्य सहित संदेहियो से सघन पूछताछ के पश्चात कई अनसुलझे मामले प्रकाश में आए थे. सत्यता को आरोपियों के द्वारा छुपाने का हर संभव प्रयास किया गया, किन्तु कड़ाई से पूछ-ताछ पर उजागर हुआ कि उक्त घटना में आरोपी पंचरजिया भुजवा ने ही अपनी  नवजात शिशु को पटक कर हत्या कर दी थी.





Source link