Last Updated:
Kailash Vijayvargiya Video Viral: मध्य प्रदेश की राजनीति में कुछ तो पक रहा है, दरअसल दिग्विजय सिंह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, विधानसभा में विजयवर्गीय ने अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की तारीफ की. इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने भी जवाब दिया. इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
रिपोर्ट- शैलेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को धन्यवाद कहा. इससे पहले विजयवर्गीय ने उनकी तारीफ की थी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. अब लोगों का सवाल है कि ऐसा क्यों? आइए जानते हैं.
पहले जानिए कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?
दरअसल, सदन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की तारीफ की. उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह की महिमा अपरम्पार है. साथ ही अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की उपलब्धि भी बताई. उन्होंने इंदौर IIM , IIT, संजय गांधी डैम , कोलार जल परियोजना सहित अन्य उपलब्धियां गिनाई.
दिग्विजय सिंह क्या बोले?
इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- बहुत-बहुत धन्यवाद कलाकार जी. उन्होंने आगे कहा कि आज के राजनैतिक प्रतिशोध के वातावरण आपने जो मेरे बारे में कहा है वह आम राजनेता कभी भी नहीं कह सकता. उसके लिया साहस चाहिए और केवल खुले विचारों वाला व्यक्ति ही कह सकता है. काश आपकी और हमारी पार्टी में कुछ और लोग भी ऐंसे होते. जय सिया राम…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- कैलाश जी की भी तारीफ जो इतनी ईमानदारी से बात बोली. दूसर यूजर ने कहा- राजा साहब की बात ही अलग है. अन्य ने कहा- राजनीति ऐसी ही होना चाहिए कैलाश जी बाकाई इंदौर के नेता है.
इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय की एक बात से पूरे सदन का माहौल खुशनुमा हो गया था. मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में जब ‘विकसित मध्य प्रदेश’ विषय पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री की ओर इशारा किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आज सीएम साहब तो सूट-बूट में आए हैं और हम लोग गरीब जैसी वेशभूषा में बैठे हैं. बस फिर क्या था, उनके इतना कहते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ज़ोरदार ठहाके सुनाई देने लगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें