अबु धाबी: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है कि वो जब वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलते हैं तब उनका बल्ला एक या दो महीने तक ही टिक पाता है. हिटमैन ने ये भी बताया कि वो आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दौरान वो कितने बल्ले अपने पास रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 DC vs CSK: तस्वीरों के जरिए जानिए मैच का पूरा हाल
रोहित ने कहा, मेरा बल्ला लंबे वक्त तक टिक जाता है, ‘मेरे हिसाब से 4 से 5 महीने तक, लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि मैं कौन सा फॉर्मेट खेल रहा हूं. जब आप टी-20 खेल रहें हैं जो आपको गेंद ज्यादा हिट करने की जरूरत पड़ती है. कई नए तरह के शॉट को लेकर प्रैक्टिस करना पड़ा है, बेहद मुमकिन है कि आपका बल्ला टूट जाए’
मुंबई इंडियंस के वीडियो में रोहित ने कहा, ‘खासकर अभी मुश्किल वक्त चल रहा, हमें नहीं पता कि अभी कुरियर वक्त पर पहुंचेगा या नहीं, इसलिए मैं 9 बल्ले अपने साथ लाया हूं.’ रोहित शर्मा ने अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 80 रन की शानदार पारी खेली थी और इस तरह मुंबई इस सीजन और यूएई में अपनी पहली जीत दर्ज की थी.
For how long does Hitman’s bat last?
How many willows is he carrying for this season’s #Dream11IPL?Watch and find out!#OneFamily #MumbaiIndians #MI @ImRo45 pic.twitter.com/T3eNwl2WXq
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 25, 2020
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम आईपीएल 2020 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स से 5 विकेट से हार गई थी. जब आईपीएल 2014 के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे, तब रोहित की सेना ने यहां हर मैच में शिकस्त पाई थी. अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम आरसीबी के खिलाफ 28 सितंबर को दुबई में होगा.
(इनपुट-एएनआई)