IND vs SA: 16 गेंद पर फिफ्टी के बाद हार्दिक पांड्या ने किसे दिया फ्लाइंग किस? सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला Video

IND vs SA: 16 गेंद पर फिफ्टी के बाद हार्दिक पांड्या ने किसे दिया फ्लाइंग किस? सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला Video


भारत ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से धूल चटा दी. भारतीय टीम ने इसी के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है. टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाने का क्रेडिट हार्दिक पांड्या को जाता है. हार्दिक पांड्या ने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की.

16 गेंद पर फिफ्टी के बाद हार्दिक पांड्या ने किसे दिया फ्लाइंग किस?

हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने, जिन्होंने 16 गेंदों में यह कारनामा किया. हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं. माहिका शर्मा टीम इंडिया और हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थीं, जिन्होंने तुरंत सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक के तुरंत बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देकर सेलिब्रेशन किया.

Add Zee News as a Preferred Source


मुस्कुराती हुई दिखीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

जैसे ही हार्दिक पांड्या ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया तो वह VIP स्टैंड की तरफ मुड़े और माहिका शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस दिया. माहिका शर्मा स्टैंड्स में चीयर करती और मुस्कुराती हुई दिखीं. यह पल कैमरे में कैद हो गया और जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस सेलिब्रेशन में एक पर्सनल टच भी था. बता दें कि इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

मैच के बाद हार्दिक पांड्या का रिएक्शन

हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मैंने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के लिए क्रिकेट नहीं खेला, मैं मैच जीतने के लिए क्रिकेट खेलता हूं. मुझे टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है. यह जानकर अच्छा लगा. मैंने अपने टीम के साथी और जोड़ीदार से कहा था कि मैं पहली गेंद पर बाहर निकलकर छक्का मारूंगा. आज वह दिन था और मुझे मौके का पूरा फायदा उठाना था. जब ऐसा होता है तो अच्छा लगता है. यह काफी संतोषजनक दिन था.’





Source link