सीहोर में पीछा कर युवक की पिटाई: बुधनी के पास ढाबे में विवाद, भागते युवक को पेट्रोल पंप पर पीटा; घटना CCTV में कैद – Sehore News

सीहोर में पीछा कर युवक की पिटाई:  बुधनी के पास ढाबे में विवाद, भागते युवक को पेट्रोल पंप पर पीटा; घटना CCTV में कैद – Sehore News



सीहोर जिले के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी के पास एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह वारदात 18 दिसंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे हुई थी। जिसका वीडियो आज सामने आया है।

.

जानकारी के अनुसार, एक ढाबे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के चार युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर दिया।

घायल युवक मारपीट से बचने के लिए पास के एक पेट्रोल पंप की ओर भागा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और पेट्रोल पंप पर भी दोबारा मारपीट की। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

घायल को अस्पताल भेजा गया

पेट्रोल पंप संचालक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है।

शराब और आपसी विवाद के कारण हुआ हमला

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद ढाबे पर शराब सेवन के दौरान हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link