एसपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। अज्ञात ठग इस आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। मामला शुक्रवार रात सामने आया, जिसके बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई की।
.
साइबर सेल ने बंद की फर्जी आईडी
जैसे ही लोगों को एसपी की फोटो लगी फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत एसपी सोमवंशी को इसकी जानकारी दी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साइबर सेल को सूचित किया और फर्जी आईडी को बंद करवाया।
एसपी बोले-अकाउंट फर्जी, मुझसे कोई संबंध नहीं
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मेरे नाम से फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। यह अकाउंट असली नहीं है और इसका मुझसे या पुलिस प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।”
लोगों को एसपी की फोटो लगी फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलने पर मामले की जानकारी मिली।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
एसपी ने जनता से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से किसी भी प्रकार का संपर्क न करें और न ही कोई वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल फर्जी अकाउंट बनाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक प्लेटफॉर्म को भी इस फर्जी आईडी के बारे में सूचित कर दिया गया है।