T20 WC 2026: T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रिंकू सिंह और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है, जबकि खराब फॉर्म से जूझने वाले शुभममन गिल को ड्रॉप कर दिया गया है. खराब फॉर्म से जूझने वाले सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है. टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. फाइनल स्क्वाड में उन 5 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली, हाल-फिलहाल टीम का रेगुलर हिस्सा रहे हैं. इनमें सबसे पहला नाम शुभम गिल का है, जो 2025 में बुरी तरह फ्लॉप थे. दूसरे नाम जितेश शर्मा का है, जो वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए हैं.
इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
1. शुभमन गिल– 2025 में टीम इंडिया के उपक्तान रहे, लेकिन बल्ला खामोश रहा. गिल ने इस पूरे साल 15 टी20 खेले, जिनमें महज 24.25 की एवरेज से 291 रन बनाए थे. हैरानी की बात ये कि उनके बल्ले से भी कोई फिफ्टी या शतक नहीं निकला था. यही वजह है कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह रिंकू सिंह को बैटिंग में चुना गया है.
2. जितेश शर्मा– पिछले कुछ समय से टीम का रेगुलर हिस्सा थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की वापसी से उन्हें बाहर होना पड़ा है. जितेश ने सभी को प्रभावित किया था, लेकिन किशन ने हाल में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20-26 में झारखंड के लिए 10 मैचों में 2 शतक और 2 फिफ्टी के दम पर 500 प्लस रन बनाए. इसलिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर उनकी टीम में एंट्री हो गई.
3. यशस्वी जायसवाल- ओपनिंग में जगह नहीं होने के चलते टीम से बाहर हैं. टीम के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो ओपनर हैं. दोनों बढ़िया रन बना चुके हैं, जबकि तीसरे ओपनर के तौर पर ईशान किशन को जगह मिली है. इसलिए अच्छे आंकड़ों के बाद भी जासवाल का नंबर नहीं लग सका. वो भारत के लिए टी20 में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है.
चौथा और पांचवा खिलाड़ी कौन?
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने वाले चौथे खिलाड़ी का नाम प्रसिद्ध कृष्णा और 5वें का ना रियान पराग है. सेलेक्शन से पहले ये नाम चर्चा में थे, लेकिन उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली. रियान मिडिल ऑर्डर बैटर हैं तो उनकी जगह नहीं बनी, क्योंकि भारत के पास तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या पहले से मौजूद हैं, इसलिए उनके लिए स्लॉट नहीं मिला. वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के चलते उनकी जगह नहीं बनी.
कब से शुरू होने जा रहा टी20 विश्व कप 2026?
अगले साल होने वाला ये टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. 20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होगी, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. टीम इंडिया टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. इस बार उसे ग्रुप ए में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. 7 तारीख को यूएसए के खिलाफ भारत पहला मैच खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल (Team India’s Schedule for the T20 World Cup 2026)
7 फरवरी- बनाम अमेरिका
12 फरवरी-बनाम नामीबिया
15 फरवरी- बनाम पाकिस्तान
18 फरवरी- बनाम नीदरलैंड्स
कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है
ओपनिंग मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा, जबकि फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में डिवाइड किया गया है. सभी मैच भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर होंगे.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया इस तरह है
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन.
ये भी पढ़ें: T20I और ODI में ‘हीरो’, TEST में ‘जीरो’…साल 2025 में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन? यहां देखिए रिपोर्टकार्ड