अवैध लकड़ी मिली, शाजापुर में आरामशीन सील: लाइसेंस से अधिक काष्ठ संग्रहण पर वन विभाग ने की कार्रवाई – shajapur (MP) News

अवैध लकड़ी मिली, शाजापुर में आरामशीन सील:  लाइसेंस से अधिक काष्ठ संग्रहण पर वन विभाग ने की कार्रवाई – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई की है। सुंदरसी क्षेत्र में एक अनुज्ञप्तिशुदा आरामशीन का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस से अधिक मात्रा में संग्रहित लकड़ी जब्त की गई, जिसके बाद आरामशीन को सील कर दिया गया।

.

वनमंडलाधिकारी शाजापुर के निर्देश पर परिक्षेत्र शाजापुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुंदरसी स्थित मम्मू खां पिता जुम्मे खां की आरामशीन का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरामशीन परिसर में अवैध लकड़ी चिरान पंजी में दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी का अवैध रूप से भंडारण किया गया था।

इस गंभीर उल्लंघन पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी को विधिवत जब्त किया। मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धारा 8 और 9 के तहत वन अपराध प्रकरण शनिवार को दर्ज किया गया है। कार्रवाई के तहत संबंधित आरामशीन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कारोबार पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link