T20 WC 2026 India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया है. फ्लॉप चल रहे शुभमन गिल बाहर हो गए हैं जबकि संजू सैमसन और आतिशी ईशान किशन, रिंकू सिंह जैसे नाम वापस आ चुके हैं. लेकिन अभी भी दिनेश कार्तिक ने स्क्वाड में 2 बड़ी कमी निकाल दी हैं. उन्होंने भारतीय स्क्वाड पर खुलकर बात की. शुभमन गिल और जितेश शर्मा के बाहर होने पर निराशा जताई और टीम की वीकनेस भी जगजाहिर कर दी है.
क्या बोले दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज की बड़ी खबर, इंडिया वर्ल्ड कप T20 टीम की घोषणा हो गई है और अंदाजा लगाइए क्या? T20 टीम के मौजूदा वाइस कैप्टन, मौजूदा ओपनर शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है. सिर्फ़ XI से ही नहीं बल्कि टीम से भी, वे एक एक्स्ट्रा ओपनर लाना चाहते थे और उन्होंने ईशान किशन को शामिल किया और जितेश शर्मा को भी बाहर कर दिया. जितेश शर्मा की जगह, रिंकू सिंह होंगे. यह बहुत बड़ी खबर है.’
दोनों के बाहर होने से कार्तिक हैरान
उन्होंने गिल और जितेश के बाहर होने पर हैरानी जताई और कहा, ‘शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर करना. मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, इससे बस यही पता चलता है कि थोड़ी क्लैरिटी की कमी है. उन्होंने इतने लंबे समय तक शुभमन गिल का साथ दिया और जिस दिन उन्होंने टीम चुनी, उन्होंने उन्हें जाने दिया.’ उन्होंने इस स्क्वाड की खूबी भी बताई और वीकनेस पर भी खुलकर बात की.
ये भी पढे़ं.. Explained: IPL में फुस्स… घरेलू क्रिकेट से तोड़ा BCCI का दरवाजा, ईशान किशन की स्क्वाड एंट्री की इनसाइड स्टोरी
क्या है टीम की वीकनेस?
कार्तिक ने आगे कहा, ‘कागज पर इंडिया एक मजबूत टीम लगती है, चाहे आप कोई भी नाम जोड़ लें, यह टीम एक सॉलिड टीम है. हर स्किलसेट में, उनके पास दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं, बेस्ट ओपनर.. अभिषेक शर्मा, बेस्ट स्पिनर: वरुण चक्रवर्ती, दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या. शायद अब तक के बेस्ट तेज गेंदबाज़: जसप्रीत बुमराह. इन 4 खिलाड़ियों के साथ, वर्ल्ड कप में आपके पास एक मज़बूत XI होगी. इंडिया की कुछ कमजोरियां होंगी जैसे T20 वर्ल्ड कप में पहली बार, उनके पास वर्ल्ड कप टीम में रोहित शर्मा या विराट कोहली जैसे दो सबसे बड़े खिलाड़ियों का कोई एक्सपीरियंस नहीं होगा. दूसरा पॉइंट सूर्यकुमार यादव का फॉर्म होगा. लेकिन हम सब जानते हैं कि वह कितना शानदार है. क्या वह कमजोर पहलू फॉर्म में आने पर उसकी ताकत में बदल जाएगा? बिल्कुल बदलेगा. खैर, बस यह कहकर खत्म करते हैं शुभमन गिल, ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी.