दतिया में आज रविवार को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों में तीन से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
.
शहर के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
कंपनी के अनुसार अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, माइक्रोवेव टावर, एसएफ कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 29वीं बटालियन और न्यू कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुबह 8:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह लक्खा के मिल, मम्मा जू का बाग, बस बॉडी शंकर जी मंदिर के पास, फिल्टर, नगरपालिका, राजीव नगर, गंजी के हनुमान और स्टेडियम गेट नंबर-2 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
रेलवे स्टेशन और कोर्ट क्षेत्र भी प्रभावित
रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन रोड, शारदा विहार कॉलोनी, झांसी चुंगी, सर्किट हाउस, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कलापुरम, रावतपुरा कॉलेज और जिला न्यायालय क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
ग्रामीण इलाकों में भी कटौती
ग्रामीण क्षेत्रों में उदगवां, बगेदरी सब स्टेशन, चिरूला, डगरई, परासरी, सरसई, सिलोरी, गोराघाट, क्रेशर, औरीना, जैन मंदिर, थैली और उदगवां आबादी क्षेत्र सहित पचोखरा, कुरथरा, बीकर और परासरी पंप फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य के अनुसार कटौती का समय कम या ज्यादा हो सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले से आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।