तू मेरे जूते… पहली बार इतने गुस्से में दिखे वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच मैदान दिखाई औकात! VIDEO

तू मेरे जूते… पहली बार इतने गुस्से में दिखे वैभव सूर्यवंशी, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच मैदान दिखाई औकात! VIDEO


Vaibhav Suryavanshi: भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 (IND U19 vs PAK U19) टीम के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. भारत के 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पहली बार इतने गुस्से में दिखे और उन्होंने बीच मैदान पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की क्लास लगा दी. 

ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रनों का पहाड़ खड़ा किया. पाक ओपनर समीर मिन्हास ने शानदार बल्लेबाजी की और 113 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेलकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. इंडिया के सामने इतना बड़ा लक्ष्य रखने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बदतमीजी पर उतर आए और एक गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी से पंगा ले लिया. 

वैभव सूर्यवंशी ने खेली आतिशी पारी

Add Zee News as a Preferred Source


348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडर-19 टीम की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़कर बता दिया कि जब तक मैं खड़ा हूं, तब तक भारत मैच में बना हुआ है. उन्होंने पहले ओवर में 19 रन बना दिए. हालांकि, दूसरी तरफ से उन्हें साथ नहीं मिला और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे थे और पाक खिलाड़ियों के चेहरे पर उनका डर साफतौर से जाहिर हो रहा था, लेकिन 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर वैभव आउट हो गए. 

पाकिस्तानी गेंदबाज ने की बदतमीजी

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा बदतमीजी करते दिखे. उन्होंने 14 वर्षीय बल्लेबाज को कुछ अपशब्द भी कहा. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और अपने जूते की तरफ इशारा कर पाक गेंदबाज से कुछ कहा. उनके हाव-भाव से लगा कि वो कह रहे थे कि ”तुम अभी मेरे जूते के बराबर भी नहीं हो.” सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

काफी गुस्से में दिखे वैभव सूर्यवंशी

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी गुस्से में दिखे. ड्रेसिंग रूम में वो खुद को कोसते दिखे. वो जिस अंदाज में खेल रहे थे, ऐसा लगा कि इंडिया अंडर-19 टीम मैच में बनी हुई है, लेकिन उनके पवेलियन लौटते ही पाकिस्तान ने वापसी कर ली. खबर लिखे जाने तक भारत ने 14 ओवरों में 6 विकेट खो दिए हैं और स्कोरबोर्ड पर 91 रन हैं.

ये भी पढ़ें: 3 दिन का दौरा, 30 करोड़ के टिकट… Lionel Messi ने भारत में कितनी कमाई की? आयोजक ने किया हैरान करने वाला खुलासा

 





Source link